20 पदों पर होगी भर्ती
एनटीपीसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट ऑफिसर के कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को E0 ग्रेड के तहत नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 20 हजार रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।
आवेदन की तारीख
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 22 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
कितनी होनी चाहिए उम्र?
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी।
कैसे होगा चयन?
एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में दो हिस्से होंगे सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट, एग्जीक्यूटिव एप्टीट्यूड टेस्ट, जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू भी आयोजित किया जा सकता है।
कहां से करें आवेदन?
उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक करियर वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन भरने से पहले अभ्यर्थियों को पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
.png)
0 comments:
Post a Comment