बिहार में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, कई अहम घोषणाएं

पटना। बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही मंत्री श्रवण कुमार ने जीविका दीदियों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। सरकार अब महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर आर्थिक सहायता देने की तैयारी में है।

जीविका दीदियों को मिलेगी दूसरी किश्त

मंत्री ने बताया कि सरकार की योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली दूसरी किश्त जल्द जारी की जाएगी। इसकी तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार कुल पांच किश्तों में महिलाओं को दो लाख रुपये तक की सहायता राशि उपलब्ध कराएगी। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें छोटे व्यवसायों से जोड़ना है।

रोजगार शुरू करने के लिए मिलेगा 10 लाख

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि अगर कोई जीविका दीदी अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहती है, तो उसे 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा सकती है। 

इस योजना के जरिए महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें। सरकार का फोकस महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर है।

महिलाओं और युवाओं पर सरकार का फोकस

सरकार के हालिया फैसलों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण, रोजगार और सामाजिक सुधार सरकार की प्राथमिकता में रहने वाले हैं। खासकर जीविका समूहों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजना को सरकार बड़े स्तर पर आगे बढ़ाना चाहती है।

0 comments:

Post a Comment