दुनिया के कई देशों ने ऐसी अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियां विकसित की हैं जो कुछ ही सेकंड में दुश्मन के हमले को हवा में ही खत्म कर सकती हैं। 2026 में रूस, अमेरिका और इज़राइल के एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित और शक्तिशाली माने जा रहे हैं।
रूस का S-500 प्रोमेथियस
रूस का S-500 प्रोमेथियस दुनिया के सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में गिना जाता है। इसे खास तौर पर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, हाइपरसोनिक हथियारों और स्टील्थ विमानों को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसकी इंटरसेप्ट क्षमता करीब 600 किलोमीटर तक बताई जाती है।
रूस का S-400 ट्रायम्फ
S-400 ट्रायम्फ को दुनिया के सबसे भरोसेमंद एयर डिफेंस सिस्टम में शामिल किया जाता है। यह लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता लगभग 400 किलोमीटर तक मानी जाती है। भारत ने भी रूस से S-400 सिस्टम खरीदा है।
अमेरिका का THAAD सिस्टम
अमेरिका का THAAD यानी टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस सिस्टम बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही खत्म करने के लिए तैयार किया गया है। यह सिस्टम दुश्मन की मिसाइल को धरती पर पहुंचने से पहले ही इंटरसेप्ट कर सकता है। THAAD की खासियत इसकी अत्यधिक सटीकता और ऊंची ऊंचाई पर लक्ष्य भेदने की क्षमता है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की सुरक्षा में यह सिस्टम अहम भूमिका निभा रहा है।
अमेरिका का पैट्रियट PAC-3
अमेरिका का पैट्रियट PAC-3 सिस्टम लंबे समय से दुनिया के सबसे प्रभावी एयर डिफेंस सिस्टम में शामिल रहा है। इसे खास तौर पर क्रूज मिसाइलों, ड्रोन और दुश्मन के विमानों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। हाल के वर्षों में कई युद्ध क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल किया गया, जहां इसने दुश्मन के हवाई हमलों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसकी तेज प्रतिक्रिया क्षमता इसे बेहद खतरनाक बनाती है।
इज़राइल का डेविड्स स्लिंग
इज़राइल का डेविड्स स्लिंग मध्यम दूरी की मिसाइलों और रॉकेट हमलों से सुरक्षा देने वाला अत्याधुनिक सिस्टम है। इसे इज़राइल ने अमेरिका के सहयोग से विकसित किया है। यह सिस्टम कम समय में आने वाले कई खतरों को पहचानकर उन्हें नष्ट करने की क्षमता रखता है। इज़राइल की बहुस्तरीय सुरक्षा प्रणाली में इसका अहम स्थान है।
भारत के पास कौन सा एयर डिफेंस सिस्टम?
भारत के पास वर्तमान में रूस का S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद है, जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक रक्षा कवचों में गिना जाता है। इसके अलावा भारत स्वदेशी एयर डिफेंस तकनीकों पर भी तेजी से काम कर रहा है। भारत का आकाश मिसाइल सिस्टम भी सेना और वायुसेना में तैनात है। इसके साथ ही DRDO लंबी दूरी की एडवांस एयर डिफेंस तकनीकों पर लगातार काम कर रहा है, ताकि देश की सुरक्षा और मजबूत हो सके।
0 comments:
Post a Comment