यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नोएडा एयरपोर्ट से 12 शहरों के लिए सीधी उड़ान

न्यूज डेस्क। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने नोएडा एयरपोर्ट से 12 नए शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इन उड़ानों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है और टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

एक जुलाई से नोएडा एयरपोर्ट जेवर से यात्रियों को देश के कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा मिलेगी। इससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को यात्रा के लिए एक और बेहतर विकल्प मिल जाएगा।

12 नए शहरों से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट

इंडिगो की नई उड़ानें नोएडा एयरपोर्ट से नवी मुंबई, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, बरेली, किशनगढ़, लखनऊ, जयपुर, पंतनगर और चंडीगढ़ जैसे शहरों के लिए शुरू होंगी। इन सभी रूटों पर फ्लाइट रोजाना संचालित की जाएंगी। यात्री अब इन शहरों के लिए सीधे नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे।

पहले से इन शहरों के लिए चल रही हैं फ्लाइट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो पहले ही कुछ प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू कर चुकी है। फिलहाल बेंगलुरु, जम्मू, हैदराबाद और अमृतसर के लिए नियमित फ्लाइट उपलब्ध हैं। इसके अलावा अकासा एयर भी नोएडा एयरपोर्ट से कुछ रूटों पर अपनी सेवाएं दे रही है और आने वाले समय में नए शहरों को जोड़ने की तैयारी में है।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर कनेक्शन

12 नए शहरों से जुड़ने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में कारोबार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment