आपको बता दें की इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1829 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें।
1829 पदों पर होगी भर्ती
UPSSSC की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार ऑडिटर (लेखा परीक्षक) और असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) के पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
PET-2025 पास अभ्यर्थी को मौका
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET-2025) का स्कोर कार्ड होना जरूरी है। यानी केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने PET-2025 में भाग लिया है और आयोग की ओर से स्कोर कार्ड जारी किया गया है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन शुरू होने की तारीख: 14 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 3 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा और आयोग द्वारा निर्धारित अन्य प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment