बिहार वालों सावधान! 7 जिलों में भारी बारिश का खतरा, 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

पटना। बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले दो दिनों से कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। लगातार पानी बरसने से नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। गंगा समेत कई नदियों के उफान पर होने से निचले इलाकों में परेशानी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं। इन जिलों में तेज बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, बांका और सहरसा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और आसपास सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण बिहार में बारिश का सिलसिला बढ़ा है। इस दौरान कुछ जगहों पर करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जिससे उमस बनी रह सकती है। राज्य में अब तक सामान्य से करीब 36 फीसदी कम बारिश हुई है।

0 comments:

Post a Comment