बिहार में 10वीं, 12वीं पास के लिए 100 पदों पर भर्ती

बक्सर : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बक्सर से एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर में 10वीं, 12वीं पास पास के लिए 100 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए 6 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।

खबर के अनुसार जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है की बक्सर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में 6 अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। आप अपने सभी दस्तावेजों के साथ इस मेले में उपस्थित हो सकते हैं।

बता दें की इस रोजगार मेला 10वीं, 12वीं, ITI पास युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए युवाओं की उम्र सीमा 18 से 42 साल तय की गई है। इस मेला में उपस्थित होने वाले युवाओं को इंटरव्यू के आधार पर मैकेनिक हेल्पर, ट्रेनी ऑपरेटर, जूनियर टेक्नीशियन और टेरिटरी सेल्स एसोसिएट के पद पर नियुक्ति की जाएगी।

रोजगार मेला का स्थान और समय : यह रोजगार मेला जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक लगेगा। 

चयनित उम्मीदवारों का वेतन : कंपनी वेतन, सीटीसी, आरएस 12300-18500 देगी और इन हैंड एप्रॉक्स वेतन 10804 से 16621 प्रदान करेगी।

0 comments:

Post a Comment