बिहार में 12वीं तक के छात्रों को फ्री मिलेगा बैग किट

पटना: बिहार के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में क्लास एक से 12वीं तक के छात्रों को सरकार के द्वारा बैग किट दिया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार राज्य के सभी स्कूलों में नए सत्र 2024-25 के दौरान 12वीं तक के छात्रों को बैग किट देने का निर्णय लिया गया हैं। हालांकि बैग किट उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिसका आधार नंबर के साथ विवरण ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड होगा। 

बिहार में 12वीं तक के छात्रों को फ्री मिलेगा बैग किट?

1 .क्लास 1 के बच्चों को बैग किट में 1 स्लेट और व्हाइट बोर्ड, 50 चॉक के टुकड़े, 3 व्हाइट बोर्ड मार्कर और डस्टर, 12 रंगों का क्रेयॉन सेट, 1 ड्राइंग बुक और 1 पानी का बोतल दिया जायेगा।  

2 .क्लास 2 और 3 के बच्चों को बैग किट में 3 सिंगल लाइन नोटबुक, 3 फोर लाइन नोटबुक, 3 स्क्वायर लाइन नोटबुक, 10 पेंसिल, 1 कटर, 1 रबर, 1 स्केल, 1 पेंसिल बॉक्स, 1 ड्राइंग बुक, 12 रंगों का कलर पेंसिल सेट और 1 पानी का बोतल मिलेगा। 

3 .क्लास 4 के बच्चों को बैग किट में पेन के साथ अन्य सामग्री दी जाएगी।

4 .क्लास 6 से 8वीं के बच्चों को बैग किट में ज्योमेट्री बॉक्स, डिक्सनरी, अंग्रेजी कर्सिव राइटिंग नोट बुक के साथ अन्य सामग्री दी जाएगी। 

5 .क्लास 9 व 10वीं के बच्चों को बैग किट में ज्योमेट्री बॉक्स, एटलस, डिक्सनरी, ग्राफ बुक के अन्य सामग्री दी जाएगी।

6 .क्लास 11वीं व 12वीं के छात्रों को बैग किट में सामान्य ज्ञान की बुक, रीजनिंग बुक, स्पोकेन इंग्लिश बुक दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment