भारत बनाएगा 200 घातक अस्त्र मिसाइल, जानिए

नई दिल्ली : भारत अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए मिसाइल तकनीक को विकसित कर रहा हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने  डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) और भारत डायनामिक्स लिमिटेड को 200 नए अस्त्र मार्क-1 मिसाइल बनाने का ऑडर दिया हैं। 

खबर के अनुसार युद्ध के हालात में दुश्मनों से निपटने के लिए जल्द ही भारतीय वायुसेना 200 नए अस्त्र मार्क-1 मिसाइल से लैस की जाएगी। इन मिसाइलों को सुखोई-30 और तेजस फाइटर जेट में लगाया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

बता दें की 110 किलोमीटर की इस एयर-टु-एयर मिसाइल का इस्तेमाल वायुसेना लंबे समय से कर रही है। यह मिसाइल सटीक हमला करने के लिए जानी जाती हैं। किसी फाइटर जेट या अटैक हेलिकॉप्टर का पायलट इस मिसाइल को देख नहीं सकता हैं।

दरअसल इस मिसाइल का वजन 154 किलोग्राम, लंबाई 3.84 मीटर और चौड़ाई 178 MM है। इसके साथ ही यह तकनीकी और आर्थिक रूप से बाकी मिसाइलों से बेहतर है। युद्ध के समय यह मिसाइल दुश्मनों के लिए काल साबित हो सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment