बिहार में मानसून एक्टिव, 38 जिलों में अलर्ट जारी

पटना : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में मानसून का सिस्टम एकबार से एक्टिव हो गया हैं। जिसके कारण राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने भागलपुर, बांका, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, अरवल, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चमी चंपारण में गरज के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। 

वहीं, इन जिलों के अलावे राज्य के अन्य जिलों में गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थानों पर आसमनी बिजली गिरने के भी आसार हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न जाये और हरे पेड़-पौधें तथा बिजली के खम्भे से दूर रहे।

मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के अधिकांश भागों में मानसून की गतिविधियों में वृ‌द्धि को लेकर चेतावनी जारी किया है। साथ ही कई स्थानों पर भारी बारिश हो लेकर अलर्ट किया हैं। वहीं, राज्य के सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

0 comments:

Post a Comment