खबर के अनुसार अमेरिका, रूस और चीन हाइपरसोनिक मिसाइल कार्यक्रमों के उन्नत चरण में हैं। इनके पास हाइपरसोनिक मिसाइल मौजूद हैं। वहीं भारत, फ्रांस, जर्मनी, जापान तथा ऑस्ट्रेलिया भी हाइपरसोनिक हथियार विकसित कर रहे हैं।
बता दें की भारत ने जून 2019 और सितंबर 2020 में अपने ‘हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल’ (HSTDV) के हिस्से के रूप में एक स्वदेशी मैक 6 स्क्रैमजेट के साथ सफलतापूर्वक परीक्षण किया था और हाइपसोनिक तकनीक हासिल की थी।
कई मीडिया रिपोर्ट्स ये बतलाती हैं की भारत ब्रह्मोस-2 हाइपरसोनिक मिसाइल बना रहा है। इसमें स्क्रैमजेट इंजन लगेगा, इसकी स्पीड मैक 8 की होगी। वहीं इसकी रेंज 500-1000 किलोमीटर की होगी। इससे भारत की ताकत में जबरदस्त वृद्धि होगी।

0 comments:
Post a Comment