बिहार में 4315 पदों पर वैकेंसी, नीतीश का आदेश

पटना : बिहार मे नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना स्थित पीएमसीएच अस्पताल में 4315 नए पदों पर बहाली की जाएगी। इसको लेकर सीएम नीतीश ने आदेश दिए हैं। 

खबर के अनुसार आज नीतीश कैबिनेट की हुई में पटना के पीएमसीएच में दिल्ली एम्स के मानकों के अनुसार 29 अनुपयोगी पदों को प्रत्यर्पित करते हुए 4315 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। जल्द से जल्द इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

वहीं, इन पदों के अलावे नीतीश सरकार ने बिहार परिवहन विभाग में 102 लिपिक लेवल 2 के पदों पर बहाली की मंजूरी दी हैं। साथ ही साथ सरकार ने मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायिधकरण के लिए अध्यक्ष, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्नवर्गीय लिपिक और आशुलिपिक के 3-3 पद भी सृजित किए हैं। इन पदों पर जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी।

0 comments:

Post a Comment