कारगिल युद्ध में 4 जवानों को मिला था 'परमवीर चक्र'

नई दिल्ली : वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान चार बहादुर जवानों को उनके असाधारण साहस और बलिदान के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन चार जवानों के बारे में जिन्हे कारगिल युद्ध में 'परमवीर चक्र' प्राप्त हुआ था।

कारगिल युद्ध में 4 जवानों को मिला था 'परमवीर चक्र'?

1 .कैप्टन विक्रम बत्रा: कारगिल युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। ये भारतीय सेना की 13वीं बटालियन, जम्मू और कश्मीर राइफल्स के आर्मी ऑफिसर थे। उन्होंने अपार बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए द्रास सेक्टर में प्वाइंट 5140 पर दोबारा कब्जा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

2 .लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे: लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे 1/11 गोरखा राइफल्स से थे। इन्हे भी कारगिल युद्ध में परमवीर चक्र मिला था। विशिष्ट वीरता और सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें परमवीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। 

3 .ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव: कारगिल युद्ध में 18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट का हिस्सा रहे ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव ने  अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टाइगर हिल पर भारतीय  हमलों का नेतृत्व किया। उन्हें मात्र 19 वर्ष कि आयु में ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था। 

4 .राइफलमैन संजय कुमार : कारगिल युद्ध में राइफलमैन संजय कुमार जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 13वीं बटालियन के सदस्य थे।  उन्होंने 16,000 फीट की ऊंचाई की एक महत्वपूर्ण पॉइंट पर दोबारा कब्जा करने में अहम भूमिका निभाई थी। इन्हे परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।  

0 comments:

Post a Comment