जमीन खरीदने से पहले इन 4 चीजों की करें जांच?

नई दिल्ली: आज के समय में बहुत से लोग जमीन खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को जमीन खरीदने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखनी चाहिए। ताकि भविष्य में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना न पड़ें।

जमीन खरीदने से पहले इन 4 चीजों की करें जांच?

टाइटल डीड: यदि आप जमीन खरीद रहे हिन्य तो आप सबसे पहले ये देखें की संपत्ति का टाइटल डीड उस व्यक्ति के नाम पर है जिससे आप जमीन खरीदने वाले हैं। इसके लिए आप जमीन के वैध दस्तावेजों की सरकारी स्तर पर पड़ताल करें।

बिक्री विलेख: जमीन खरीदने से पहले आप यह सुनिश्चित करें की यह जमीन किसी भी डेवलपर, समाज या अन्य से संबंधित नहीं है। इसके लिए आपको संपत्ति या जमीन की बिक्री विलेख प्राप्त करना होगा। इससे भविष्य में कोई परेशानी नहीं होगी।

टैक्स रसीदें: जमीन की टैक्स रसीदें सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक हैं। इसलिए जमीन खरीदने से पहले आपको ये सुनिश्चित करना चाहिए की पिछले करों और भुगतानों को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए आप टैक्स रसीदों की जांच कर लें।

जमीन की जांच करें: जमीन खरीदने से पहले आप ये सुनिश्चित करें की जमीन को विक्रेता द्वारा गिरवी नहीं रखा गया है। साथ ही साथ आप ये भी जांच लें की जमीन पारर किसी तरह का कोई केस तो नहीं हैं। इसके लिए आप किसी वकील की सलाह लें।

0 comments:

Post a Comment