बिहार में घर पर बनाये आधार कार्ड, लगेंगे 50 रुपये

पटना : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में नवजात बच्चे से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड अब घर बैठे ही बनवा सकते हैं। इसलिए आपको 50 रुपया शुल्क जमा करना होगा। 

खबर के अनुसार डाक विभाग ने हर डाकिये को आधार निर्माण व सुधार के लिए मशीन उपलब्ध करा दी है। अब आप डाकिया को घर बुलवाकर 12 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं आधार कार्ड में सुधार भी करा सकते हैं। 

बता दें की बिहार सर्किल के मुख्य डाक महा अध्यक्ष अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है की नवजात शिशु से लेकर 12 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के आधार बनवाने के लिए डाकिया को घर बुलाया जा सकता है। इसके लिए 50 रुपये शुल्क देने होंगे। 

वहीं, इससे अधिक आयु के लोगों का आधार डाकिया के माध्यम से नहीं बन सकेगा। लेकिन किसी भी आयुवर्ग के लोग पूर्व में बने आधार में किसी प्रकार की गलती सुधार करा सकेंगे। जैसे नए पता, मोबाइल नंबर आदि को अपडेशन करा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment