दुनिया की 5 एक्टिव परमाणु मिसाइलें, ला देगी प्रलय?
1 .ट्राइडेंट डी5 या ट्राइडेंट II : अमेरिका की ये ट्राइडेंट डी5 या ट्राइडेंट II पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। ये मिसाइल अमेरिकी और ब्रिटिश परमाणु पनडुब्बियों में तैनात है। ये मिसाइलें 475 kT क्षमता वाले 14 परमाणु हथियार ले जा सकती हैं और धरती के किसी भी हिस्से को टारगेट कर सकती हैं।
2 .आर-36 मिसाइल : सोवियत काल की बनी आर-36 मिसाइल आज भी इसे दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में गिना जाता है। R-36M2 मिसाइल की रेंज 11,000 किमी है और यह 0.75-1 मीट्रिक टन की ब्लास्ट यील्ड के साथ 10 न्यूक्लियर वॉरहेड लेकर जा सकती है।
3 .आरएस-24 यार्स : रूस की आरएस-24 यार्स एक नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 12,000 किमी है। वहीं यह 100-300 किलो टन की क्षमता के साथ कम से कम 6 न्यूक्लियर वॉरहेड ले जा सकती है।
4 .मिनटमैन III मिसाइल: मिनटमैन III सबसे अधिक संख्या में इस्तेमाल होने वाली अमेरिका की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। मिनटमैन III मिसाइल की अधिकतम सीमा 13 000 किमी है। ये धरती के किसी भी हिस्से में प्रलय ला सकती हैं।
5 .R-29RMU2.1 लेनर मिसाइल: यह रूस की अत्याधुनिक सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल है। इसे साल 2014 में रूसी सेना में शामिल किया गया था। यह मिसाइल धरती के किसी भी कोने में प्रलय ला सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment