भूलकर भी न खरीदें ये 6 तरह की जमीन, डूब जायेगा पैसा?
1 .यदि कोई जमीन राज्य या केंद्र सरकार के संबंधित विभाग की हैं तो आप उस जमीन की खरीदारी न करें। आपका पैसा डूब सकता हैं।
2 .यदि आप किसी कंपनी या फर्म से जमीन ले रहे हैं तो आप सबसे पहले ये चेक करें की वो कंपनी या फर्म रेरा से रजिस्टर है या नहीं। अगर वो रेरा से रजिस्टर नहीं हैं जमीन की खरीद न करें।
3 .यदि किसी जमीन पर बैंक से लोन लिया गया हैं और लोन की किस्त पूरी नहीं हुई हैं तो आप उस जमीन की खरीद बिल्कुल भी न करें।
4 .यदि किसी जमीन को गिरवी रखा गया हैं और उस जमीन पर अभी कर्ज हैं तो आप इसकी खरीदारी न करें। आप क़ानूनी लफड़े में फस सकते हैं।
5 .यदि किसी जमीन पर केस चल रहा हैं या फिर केस कोर्ट में लंबित हैं तो आप इस जमीन की भूलकर भी न खरीदें। आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
6 .यदि कोई जमीन पुश्तैनी हैं और उसका अभी बटवारा नहीं हुआ हैं तो आप उसे न खरीदें। क्यों की पुश्तैनी या पैतृक जमीन के मालिक कई लोग होते हैं।

0 comments:
Post a Comment