सावधान! बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पटना : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की सोमवार को बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी, चंपारण और पश्चमी चंपारण में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ हैं। इन जिलों में एक दो स्थान पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। 

वहीं, इसके अलावे बिहार के गोपालगंज, सीवान, सहरसा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा आदि जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। इसके अलावे अन्य जिलों में भी बादलों का आना-जाना जारी रहेगा और हल्की बूंदाबांदी होगी। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और उससे सटे झारखंड के ऊपर कम दबाव का केंद्र बना हुआ है। जिससे राज्य में मानसून की गतिविधियां पूरी तरह से एक्टिव हैं। इससे यहां अच्छी बारिश होने की स्थिति उत्पन हो रही हैं।

0 comments:

Post a Comment