राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के इस सर्वे के लिए जिलों में कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द सर्वे शिविर लगाकर भूमि सर्वेक्षण का काम किया जयेगा। इसलिए आप जमीन के सत्यापन के लिए कुछ दस्तावेजों को तैयार रखें।
बता दें की बिहार में वर्षों से बहुतों की जमीन पिता और दादा के नाम से चले आ रहे हैं, जो जीवित नहीं हैं। अब इस जमीन को जीवित रैयत के नाम किया जायेगा। साथ ही साथ इस जमीन का नया खतियान भी तैयार होगा। इस सर्वे के बाद सभी कुछ डिजिटल हो जायेगा।
दरअसल जमीन सर्वे के बाद बिहार में जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज डिजिटल हो जाएंगे। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। जमीन के सभी दस्तावेज अपडेट होने से खरीद-बिक्री आसन होगी और जमीन का विवाद भी दूर होगा।
बिहार में भूमि सर्वेक्षण के लिए इन 5 कागजातों को रखे तैयार?
1 .खतियान की नकल यदि उपलब्ध हो तो अपने पास तैयार रखें।
2 .मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु की तिथि व मृत्यु प्रमाण की फोटो कॉपी रखें।
3 .जमीन के वारिस होने का प्रमाण पत्र वंशावली को तैयार रखें।
4 .न्यायालय का कोई आदेश हो तो उसकी कॉपी भी पास रखें।
5 .जमीन के कोई भी कागज जैसे जमाबंदी, केवाला, रसीद आदि पास रखें।

0 comments:
Post a Comment