स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मेहमान बनेंगी बिहार की ये 9 महिला मुखिया?

नई दिल्ली: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर बिहार की नौ महिला मुखिया को प्रधानमंत्री मोदी की विशेष मेहमान बनने का मौका मिलेगा। इसको लेकर पीएम मोदी के द्वारा बिहार के इन महिला मुखिया को बुलावा भेजा गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार के इन सभी मुखिया को स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। इन्हे प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जायेगा। बिहार की ये महिला मुखिया अपने-अपने पंचायतों में बेहतरीन काम की हैं।

बता दें की इन सभी मुखिया को पीएम से बुलावा आने पर उनके पंचायत के लोगों में खुशी का लहर है। लोगों का कहना है कि हमारी मुखिया का प्रधानमंत्री के मेहमान के तौर पर शिरकत करना गर्व की बात है। ये हमारे गांव और पंचायत के लिए सबसे बड़ी ख़ुशी हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मेहमान बनेंगी बिहार की ये 9 महिला मुखिया?

पूर्वी चंपारण से सुनीता देवी, बक्सर से रेखा देवी, 

अररिया से रूबी सोआब और सारण से गुंजन देवी,

खगड़िया से आकांक्षा बसु, जहानाबाद से सिमरन राज, 

रोहतास से श्वेता सिंह, समस्तीपुर से बेबी देवी, कटिहार से भारती कुमारी, 

0 comments:

Post a Comment