खबर के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बेटी के विवाहित और अविवाहित दोनों ही स्थिति में पिता की पैतृक संपत्ति में पुत्र के बराबर ही हक दिया गया हैं। यानी की शादी होने के बाद भी बेटी चाहे तो पिता की संपत्ति में अपने हिस्से का दावा कर सकती हैं।
वहीं, अगर मां की मौत हो जाती है, तो उसके बच्चों की संपत्ति में हक बनता हैं। ऐसी स्थिति में नाती और नतनी नाना की जमीन में हिस्से का दावा कर सकती हैं। वहीं नाती या नतनी चाहें तो कुछ जरूरी नियमों का पालन करते हुए इस जमीन को बेच भी सकते हैं।
हालांकि, अगर मां जिंदा हैं तो नाती या नतनी नाना के संपत्ति में अपने हिस्से का दावा नहीं कर सकते हैं। वहीं नाना ने अगर खुद की कमाई से कोई संपत्ति बनाई हैं तो उस संपत्ति पर कोई भी व्यक्ति दावा नहीं कर सकते हैं। चाहें उनका बेटा या बेटी ही क्यों न हो।

0 comments:
Post a Comment