वीर्य बहुत पतला है, क्या इससे गर्भ ठहर सकता है?

Men's Health : आज के समय में बहुत से पुरुष ऐसे हैं जिनके मन में ये सवाल होता हैं की यदि वीर्य पतले हैं तो क्या इससे गर्भ ठहर सकता हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की यदि वीर्य पतले हो तो क्या इससे गर्भ ठहरने में दिक्कत हो सकती हैं।

वीर्य बहुत पतला है, क्या इससे गर्भ ठहर सकता है?

मेडिकल साइंस के अनुसार गर्भधारण वीर्य से नहीं, बल्कि वीर्य में मौजूद शुक्राणुओं से होता है। यदि आपके वीर्य गाढ़ा हो या पतला, इसे गर्भधारण पर कोई असर नहीं होता हैं। यदि आपके वीर्य में शुक्राणुओं के कॉउन्ट सही हैं तो गर्भ धारण में कोई समस्या नहीं आयेगी।

गर्भधारण के लिए कितने शुक्राणु होने चाहिए?

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक गर्भधारण के लिए पुरूष के वीर्य में 15 मीलियन शुक्राणु प्रति एम एल होने चाहिए। यदि पुरूषों के प्रति मिली लीटर सीमेन में शुक्राणुओं को संख्या 15 लाख से कम है या स्खलन के दौरान कुल शुक्राणुओं की संख्या 39 लाख से कम हो तो गर्भधारण करने में मुश्किल होगी।

वीर्य में शुक्राणु बढ़ाने के लिए क्या खाये : वीर्य में शुक्राणु को बढ़ाने के लिए पुरुष अखरोट, बादाम, अंडा, पालन, ब्रोकली, कीवी, केला, कद्दू के बीज, अश्वगंधा, शतावरी, शिलाजीत आदि का सेवन कर सकते हैं। ये शुक्राणुओं को बढ़ाने और हेल्दी रखने में सहायक हैं। 

0 comments:

Post a Comment