जानें इंदिरा और अटल के परमाणु परीक्षणों में अंतर?

नई दिल्ली: भारत ने सबसे पहले 1974 में पहला परमाणु परीक्षण किया था। जिसका कोड नाम ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा था. उस समय भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। इसके बाद 1998 में भी भारत ने परमाणु परीक्षण किया, उस समय अटल बिहारी बाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री थें।

जानें इंदिरा और अटल के परमाणु परीक्षणों में अंतर?

1 .1974 में इंदिरा गांधी के समय किए गए परमाणु परीक्षण का नाम स्माइलिंग बुद्धा था। जबकि 1998 में अटल बिहारी बाजपेयी के समय किये गए परमाणु परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति नाम दिया गया था। 

2 . इंदिरा गांधी के समय किए गए परमाणु परीक्षण में भारत को परमाणु तकनीक हासिल करना था। जबकि 1998 के परमाणु परीक्षण से भारत को परमाणु हथियारों से लैस करना था। 

3 .1974 में किये गए परमाणु विस्फोट के दौरान 12 किलोटन टीएनटी जितनी ऊर्जा निकली थी। जबकि  1998 में परमाणु विस्फोट के दौरान जो ऊर्जा पैदा हुई थी वो 45 किलोटन टीएनटी की थी। 

4 .1974 में जो टेस्ट हुआ तह वो  एक फिजन (Fission) यानी विखंडन टेस्ट था। जबकि 1998 में भारत ने तीन टेस्ट किये थें, जिसमे फिजन और फ्यूजन (Fusion) दोनों तरह के परीक्षण किए गए थे। 

5 .आपको बता दें की फिजन (Fission) यानी विखंडन टेस्ट से परमाणु बम बनते हैं। जबकि फ्यूजन (Fusion) से हाइड्र्रोजन बम बनते हैं।

0 comments:

Post a Comment