क्या है न्यूक्लियर ट्रायड?
न्यूक्लियर ट्रायड का मतलब है किसी देश के पास तीनों माध्यमों — जमीन, हवा और समुद्र — से परमाणु हमला करने की पूरी क्षमता हो। यानी अगर एक माध्यम नष्ट भी हो जाए, तो भी बाकी दो के ज़रिए जवाबी हमला संभव हो। यह किसी भी देश की परमाणु रणनीति का सबसे सुरक्षित और संतुलित स्वरूप माना जाता है।
दुनिया में सिर्फ 4 देश ही न्यूक्लियर ट्रायड।
1 .संयुक्त राज्य अमेरिका (USA): अमेरिका इस क्षमता का जन्मदाता है। इसके पास उन्नत ICBM (Intercontinental Ballistic Missiles), B-2 जैसे स्टील्थ बॉम्बर्स, और परमाणु-सज्जित पनडुब्बियाँ हैं। अमेरिका का न्यूक्लियर नेटवर्क दुनिया में सबसे तेज़ और सबसे अधिक तैयार रहता है।
2 .रूस: रूस की परमाणु शक्ति पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा है। इसके पास Sarmat और Yars जैसे आधुनिक मिसाइल सिस्टम हैं। इसके परमाणु बमवर्षक और टायफून जैसी परमाणु पनडुब्बियाँ दुनिया की सबसे ख़तरनाक मानी जाती हैं।
3 .चीन: पिछले कुछ दशकों में चीन ने अपनी परमाणु क्षमता को चुपचाप मगर तेज़ी से बढ़ाया है। अब उसके पास भी भूमि आधारित मिसाइलें, H-6 बमवर्षक और Jin-क्लास न्यूक्लियर सबमरीन हैं, जो उसे ट्रायड क्लब में शामिल करती हैं।
4 .भारत: भारत ने हाल के वर्षों में न्यूक्लियर ट्रायड को सफलतापूर्वक स्थापित किया है। अग्नि मिसाइल श्रृंखला, Su-30 MKI जैसे विमानों से छोड़े जा सकने वाले परमाणु बम, और INS Arihant जैसी परमाणु पनडुब्बियाँ इस शक्ति का प्रमाण हैं।
क्या बाकी देश पीछे हैं?
दुनिया में कई देशों के पास परमाणु हथियार हैं — जैसे फ्रांस, ब्रिटेन, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इज़राइल — लेकिन वे सभी ट्रायड की पूरी शक्ति नहीं रखते। वे एक या दो माध्यमों से ही हमला कर सकते हैं, जिससे उनकी स्ट्रैटेजिक ताकत सीमित रहती है।
0 comments:
Post a Comment