परमाणु हथियारों की होड़: 9 देशों के पास यह ताकत!

नई दिल्ली। दुनिया एक बार फिर से शीतयुद्ध जैसी परमाणु प्रतिस्पर्धा की ओर बढ़ती दिख रही है। फेडरेशन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स (FAS) की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व के 9 देशों के पास परमाणु हथियारों का जखीरा मौजूद है। इनमें सबसे अधिक परमाणु हथियार रूस और अमेरिका के पास हैं, जो कुल वैश्विक परमाणु शस्त्रों का 90% से अधिक हिस्सा रखते हैं।

रूस और अमेरिका के पास 90% परमाणु हथियार

फेडरेशन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स (FAS) की की रिपोर्ट के अनुसार रूस और अमेरिका अकेले ही दुनिया के कुल परमाणु हथियारों का 90% से अधिक हिस्सा रखते हैं। यह तथ्य न केवल उनकी सैन्य शक्ति को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक संतुलन के लिए भी एक अहम चुनौती बनकर उभरता है।

चीन तेजी से बढ़ाता परमाणु हथियार

पिछले कुछ सालों में आई कई रिपोर्ट ये बतलाती हैं की अमेरिका और रूस के परमाणु हथियार स्थिर हैं। लेकिन चीन अपने परमाणु जकीरों को तेजी से बढ़ा रहा हैं। चीन के पास वर्तमान समय में परमाणु हथियार की संख्या 500 से ज्यादा पहुंच चुकी हैं। इसमें हर साल तेजी देखने को मिल रही हैं।

ये हैं परमाणु ताकत से लैस 9 देश

रूस – 5,500 परमाणु हथियार

संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका) – 5,044

चीन – 500

फ्रांस – 290

यूनाइटेड किंगडम (यूके) – 225

भारत – 180

पाकिस्तान – 170

उत्तर कोरिया – 40-50 (अनुमानित)

इज़राइल – 90 (अनुमानित)

0 comments:

Post a Comment