बता दें की मुख्य परीक्षा में वे 15066 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्हें हाल ही में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी—सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक।
मुख्य परीक्षा का पूरा कार्यक्रम:
29 जून:
प्रथम सत्र: सामान्य हिंदी
द्वितीय सत्र: निबंध
30 जून:
प्रथम सत्र: सामान्य अध्ययन - पेपर 1
द्वितीय सत्र: सामान्य अध्ययन - पेपर 2
1 जुलाई
प्रथम सत्र: सामान्य अध्ययन - पेपर 3
द्वितीय सत्र: सामान्य अध्ययन - पेपर 4
2 जुलाई:
प्रथम सत्र: सामान्य अध्ययन - पेपर 5 (उत्तर प्रदेश विशेष)
द्वितीय सत्र: सामान्य अध्ययन - पेपर 6 (उत्तर प्रदेश विशेष)
परीक्षा का स्वरूप:
PCS मुख्य परीक्षा परंपरागत (descriptive) प्रकार की होगी और कुल 1500 अंकों की होगी। इसमें सामान्य अध्ययन के 6 प्रश्नपत्र, प्रत्येक 200 अंक के होंगे। इसके अतिरिक्त, सामान्य हिंदी: 150 अंक, निबंध: 150 अंक का होगा।
यूपी विशेष प्रश्नपत्र:
1 और 2 जुलाई को होने वाले सामान्य अध्ययन के पांचवें और छठवें प्रश्नपत्र विशेष रूप से उत्तर प्रदेश पर केंद्रित होंगे। इनमें राज्य से जुड़े इतिहास, भूगोल, प्रशासन, समसामयिक घटनाओं व सांस्कृतिक पहलुओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
न्यूनतम अंक होंगे अनिवार्य
आयोग के अनुसार, सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह न्यूनतम योग्यता अंक शासन या आयोग की ओर से तय किए जाएंगे।
तैयारी में जुटे अभ्यर्थी
मुख्य परीक्षा की तारीखों की घोषणा के बाद चयनित अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। कोचिंग संस्थानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर पीसीएस मुख्य परीक्षा को लेकर विशेष बैच और रिवीजन सत्र शुरू हो चुके हैं।
0 comments:
Post a Comment