दुनिया में मिलिट्री ड्रोन की रेस: ये 5 हैं सबसे घातक!

न्यूज डेस्क। आधुनिक युद्ध अब केवल सेना और हथियारों की नहीं, बल्कि तकनीकी दबदबे की लड़ाई बन चुकी है। मिलिट्री ड्रोन यानी बिना पायलट वाले हवाई वाहन, इस नए युग की सबसे खतरनाक खोजों में से एक हैं। ये न सिर्फ दुश्मन की जासूसी करते हैं, बल्कि सटीक हमले करने में भी माहिर हैं। कुछ ड्रोन तो इतने छोटे हैं कि सैनिक उन्हें बैग में रखकर चल सकते हैं, लेकिन उनकी तबाही की ताकत किसी बम से कम नहीं!

1. MQ-9 रीपर (अमेरिका): शिकारी-कातिल ड्रोन

अमेरिका का MQ-9 Reaper दिखने में जितना शांत, अंदर से उतना ही खतरनाक है। इसे "शिकारी-कातिल ड्रोन" कहा जाता है, क्योंकि ये दुश्मन की पहचान करने के बाद उसे खत्म करने तक पीछा नहीं छोड़ता।

उड़ान क्षमता: 27 घंटे से ज्यादा

हथियार: 8 हेलफायर मिसाइल, 500 पाउंड तक बम

उपयोग: निगरानी, टारगेट अटैक, हाई-प्रोफाइल मिशन

विशेषता: इंसानी कंट्रोल में रहते हुए टैंकों, ठिकानों और सैनिकों पर सटीक हमला

2. मोहाजिर-6 (ईरान): दुश्मन पर नजर और वार

ईरान का ये ड्रोन कम लागत और बहुउद्देश्यीय क्षमताओं के कारण चर्चा में है। मोहाजिर-6 निगरानी और हमले दोनों में सक्षम है, और इसे खासतौर पर मिड-रेंज के टारगेट के लिए डिज़ाइन किया गया है।

मिसाइलें: Qaem और अलमास

फीचर: लाइव निगरानी के साथ सटीक मिसाइल लॉन्च

दूरी: 200 किमी तक ऑपरेट कर सकता है

उपयोग: सीमाई तनाव वाले क्षेत्रों में तैनाती, दुश्मन के मूवमेंट पर नजर

3. Bayraktar TB2 (तुर्की): छोटे कद का बड़ा हमला

तुर्की का Bayraktar TB2 अपनी सटीकता और कुशलता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है। यूक्रेन-रूस युद्ध में इसने कई रूसी टैंकों और ठिकानों को तबाह किया।

उड़ान क्षमता: 27 घंटे, 25,000 फीट ऊंचाई तक

हथियार: 4 लेज़र-गाइडेड बम/रॉकेट

तकनीक: GPS के बिना भी ऑपरेट करने की क्षमता

खास बात: खुद-ब-खुद टारगेट खोज सकता है

4. स्विचब्लेड (अमेरिका): बैग में रखो, दुश्मन उड़ाओ

Switchblade Drone को ‘सुसाइड ड्रोन’ या ‘कमिकाजे ड्रोन’ कहा जाता है। ये छोटे लेकिन बेहद घातक होते हैं। सैनिक इसे बैग में लेकर चल सकते हैं और मौका आने पर टारगेट पर छोड़ सकते हैं।

मॉडल्स: Switchblade 300 (सैनिकों के लिए), 600 (टैंकों के लिए)

टारगेट: व्यक्ति, वाहन, टैंक

विशेषता: टारगेट न मिलने पर खुद को नष्ट कर लेता है

उपयोग: स्पेशल ऑपरेशन, आतंकवाद-रोधी मिशन

5. जाला लांसैट (रूस): उड़ता बम

रूस का ZALA Lancet एक Loitering Munition यानी "उड़ते बम" की तरह काम करता है। इसे खासतौर पर यूक्रेन युद्ध में प्रभावी रूप से इस्तेमाल किया गया है।

वजन: 12 किलो

विस्फोटक क्षमता: 3 किलो

टारगेटिंग: कैमरा और GPS से निर्देशित

विशेषता: दुश्मन के रडार से बचते हुए सीधा जाकर टक्कर मारता है

उपयोग: मोबाइल टारगेट्स, रडार सिस्टम्स, हथियार ठिकाने आदि।

0 comments:

Post a Comment