2025 की टॉप 10 सैन्य शक्तियों की सूची इस प्रकार है:
1. अमेरिका – Power Index: 0.0744
अमेरिका लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है। उसके पास कुल 21 लाख 27 हजार 500 सैन्यकर्मी हैं। दुनिया की सबसे बड़ी वायु सेना (13,043 एयरक्राफ्ट), 4,640 टैंक, और वैश्विक स्तर पर फैले सैन्य अड्डे उसकी ताकत को अभूतपूर्व बनाते हैं।
2. रूस – Power Index: 0.0788
रूस ने यूक्रेन युद्ध के बावजूद अपनी सैन्य ताकत बरकरार रखी है। उसके पास 35 लाख 70 हजार सैनिक, 4,292 एयरक्राफ्ट और 5,750 टैंक हैं। रूस के पास दुनिया की सबसे बड़ी टैंक फोर्स और मजबूत न्यूक्लियर कैपेबिलिटी है।
3. चीन – Power Index: 0.0788
चीन ने हाल के वर्षों में अपनी सैन्य क्षमता को तेजी से बढ़ाया है। उसके पास 31 लाख 70 हजार सैनिक, 3,309 एयरक्राफ्ट और 6,800 टैंक हैं। चीन अब एक वैश्विक सैन्य-तकनीकी महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।
4. भारत – Power Index: 0.1184
भारत इस सूची में चौथे स्थान पर है। इसके पास 51 लाख 37 हजार 550 सैन्यकर्मी, 2,229 एयरक्राफ्ट और 4,201 टैंक हैं। भारत की सैन्य शक्ति उसकी बढ़ती आर्थिक ताकत और रणनीतिक महत्व को दर्शाती है।
5. दक्षिण कोरिया – Power Index: 0.1656
उत्तर कोरिया और चीन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दक्षिण कोरिया ने अपनी सैन्य तैयारी को शीर्ष स्तर पर बनाए रखा है। उसके पास 38 लाख 20 हजार सैन्यकर्मी, 1,592 एयरक्राफ्ट और 2,236 टैंक हैं।
6. यूनाइटेड किंगडम – Power Index: 0.1785
ब्रिटेन ने तकनीकी उन्नति और वैश्विक रणनीतिक उपस्थिति के बल पर छठा स्थान हासिल किया है। उसके पास 11 लाख 8 हजार 860 सैन्यकर्मी, 631 एयरक्राफ्ट और 227 टैंक हैं।
7. फ्रांस – Power Index: 0.1878
फ्रांस ने यूरोप में अपनी सैन्य उपस्थिति को मजबूत बनाए रखा है। उसके पास 3 लाख 76 हजार सैन्यकर्मी, 976 एयरक्राफ्ट और 215 टैंक हैं।
8. जापान – Power Index: 0.1839
जापान तकनीक और संगठित सैन्य ढांचे के कारण आठवें स्थान पर है। इसके पास 3 लाख 28 हजार 150 सैन्यकर्मी, 1,443 एयरक्राफ्ट और 521 टैंक हैं।
9. तुर्किए – Power Index: 0.1902
तुर्किए, जो मध्य-पूर्व और यूरोप के बीच स्थित है, क्षेत्रीय सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है। इसके पास 8 लाख 83 हजार 900 सैनिक, 1,083 एयरक्राफ्ट और 2,238 टैंक हैं।
10. इटली – Power Index: 0.2164
इटली ने भी NATO के अहम सदस्य के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। इसके पास 2 लाख 80 हजार सैन्यकर्मी, 729 एयरक्राफ्ट और 200 टैंक हैं।
पाकिस्तान टॉप 10 से बाहर, 12वें स्थान पर
भारत का पड़ोसी पाकिस्तान इस साल टॉप 10 में जगह नहीं बना सका और 12वें स्थान पर है। उसका पावर इंडेक्स स्कोर 0.2513 है। पाकिस्तान के पास 17 लाख 4 हजार सैनिक, 1,437 एयरक्राफ्ट और 3,742 टैंक हैं।
0 comments:
Post a Comment