1. Trident II (D5) – अमेरिका
रेंज: 12,000+ किमी
प्रक्षेपण माध्यम: ओहायो क्लास और कोलंबिया क्लास पनडुब्बियाँ
खासियत: यह परमाणु हथियारों से लैस होने वाली दुनिया की सबसे सटीक और शक्तिशाली मिसाइल मानी जाती है। MIRV तकनीक के कारण एक साथ कई शहरों को निशाना बना सकती है।
2. RSM-56 Bulava – रूस
रेंज: 9,000+ किमी
प्रक्षेपण माध्यम: Borei-class न्यूक्लियर सबमरीन
खासियत: यह रूसी सामरिक परमाणु बल का अभिन्न अंग है। यह कई इंडिपेंडेंट वॉरहेड्स को अलग-अलग दिशाओं में ले जाकर दुश्मन की रक्षा प्रणाली को मात दे सकती है।
3. JL-3 – चीन
रेंज: 10,000–12,000 किमी
प्रक्षेपण माध्यम: अगली पीढ़ी की Type 096 पनडुब्बियाँ
खासियत: यह मिसाइल चीन को अमेरिका तक परमाणु हमला करने की सामर्थ्य देती है। इसमें स्टील्थ लॉन्च और उच्च तकनीक वाली गाइडेंस प्रणाली है।
4 .M51 – फ्रांस
रेंज: 8,000–10,000 किमी
वाहक: Triomphant-class पनडुब्बियाँ
खासियत: यह मिसाइल MIRV से लैस है और अत्यंत सटीकता के साथ दूरस्थ परमाणु लक्ष्य भेदने में सक्षम है। फ्रांस की स्ट्रैटेजिक फोर्सेज़ का अहम हिस्सा है।
5 .Trident II (D5) – ब्रिटेन
रेंज: 12,000 किमी
वाहक: Vanguard-class पनडुब्बियाँ
खासियत: ब्रिटेन अमेरिकी Trident II प्रणाली का उपयोग करता है, लेकिन यह उसकी संप्रभु परमाणु शक्ति का हिस्सा है। हर समय कम से कम एक पनडुब्बी समुद्र में गश्त करती है – इसे “Continuous At-Sea Deterrent” कहते हैं।
6. K-4 – भारत
रेंज: 3,500 किमी
प्रक्षेपण माध्यम: INS Arihant श्रेणी की पनडुब्बियाँ
खासियत: भारत की स्वदेशी रूप से विकसित यह SLBM देश की "न्यूनतम लेकिन विश्वसनीय प्रतिरोधक क्षमता" (Credible Minimum Deterrence) को सुदृढ़ करती है। यह मिसाइल भारत को समुद्र से परमाणु जवाब देने की शक्ति देती है।
0 comments:
Post a Comment