राजस्व परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 7,994 पद लेखपाल के, जबकि 1,756 पद कनिष्ठ सहायक के हैं। इसके अलावा नायब तहसीलदार के 258 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन पहले ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेजा जा चुका है। वहीं 2025-26 के लिए 67 अतिरिक्त पदों पर अधियाचन भेजने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।
कनिष्ठ सहायक पदों पर भी बड़ी भर्ती
राजस्व विभाग के अंतर्गत कलेक्ट्रेट अधिष्ठान के 1,687 और मंडल स्तर के 69 कनिष्ठ सहायक पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पहले चरण में कलेक्ट्रेट अधिष्ठान के 1,150 और मंडल स्तर के 56 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए विज्ञापन भी जारी किया जा चुका है। गौरतलब है कि ये पद वर्ष 2017 से खाली पड़े थे।
मुख्यमंत्री की सख्ती से मिली रफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो सप्ताह पूर्व हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अधिकारियों से सभी खाली पदों की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उन्होंने जिला और प्रदेश स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग तथा विवादों के निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित करने का भी निर्देश दिया।
0 comments:
Post a Comment