केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा! तैयारी शुरू

नई दिल्ली। साल 2025 की दूसरी छमाही की शुरुआत के साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान लौटने लगी है। आने वाले महीनों में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में संभावित बढ़ोतरी और 8वें वेतन आयोग से जुड़ी तैयारियों ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए उम्मीद की किरण जगाई है।

DA बढ़ोतरी: राहत की आस

महंगाई भत्ते में हर छह महीने पर होने वाली संभावित बढ़ोतरी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार चर्चा है कि जुलाई 2025 से DA में 4% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 55% DA मिल रहा है। यदि यह 4% बढ़कर 59% होता है, तो यह वेतन और पेंशन दोनों में सीधा इजाफा करेगा।

यह अनुमान AICPI (All India Consumer Price Index) के आंकड़ों पर आधारित है, जो महंगाई भत्ते की गणना का आधार होते हैं। मार्च 2025: 143, अप्रैल 2025: 143.5, मई 2025: 144, अगर जून में भी इसी तरह की बढ़त जारी रही, तो 4% वृद्धि लगभग तय मानी जा रही है। त्योहारों के मौसम से पहले यह बढ़ोतरी लगभग 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आर्थिक संबल बन सकती है।

सरकारी ऐलान कब तक?

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन परंपराओं को देखें तो संभावना है कि सितंबर या अक्टूबर 2025 में DA बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है। यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी, ठीक वैसे ही जैसे पिछली बार इसे 1 जनवरी से लागू किया गया था।

8वां वेतन आयोग: नींव पड़ने की तैयारी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खबर 8वें वेतन आयोग से जुड़ी है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने वेतन आयोग को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब सिर्फ समिति के गठन की औपचारिकता बाकी है, जो अगस्त 2025 के अंत तक पूरी हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment