कहां-कहां है बहुत भारी बारिश की संभावना?
मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिनमें से 9 जिलों में बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। ये जिले हैं: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महोबा, झांसी, ललितपुर। यहां भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी
निम्न जिलों में भारी वर्षा की संभावना है: फतेहपुर, चंदौली, संत रविदास नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर आदि। इन जिलों में एक दो स्थान पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा
मौसम विभाग ने 30 से अधिक जिलों में बिजली गिरने का खतरा जताया है। इसमें प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, कानपुर, रायबरेली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, आगरा और इटावा सहित कई जिले शामिल हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों और खुले स्थानों से बचें।

0 comments:
Post a Comment