यूपी के 66 शिक्षकों को मिलेगा राज्य पुरस्कार, देखें लिस्ट?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने इस वर्ष राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित 66 शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। यह पुरस्कार प्रदेश के उन शिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने न केवल अपने विद्यालय में उल्लेखनीय कार्य किया है, बल्कि बच्चों की शिक्षा, नवाचार और विद्यालय संचालन में भी मिसाल कायम की है।

हर जिले से एक-एक शिक्षक को नामित करने का लक्ष्य था, लेकिन अंतिम सूची में 66 जिलों से ही शिक्षक चयनित हो सके। यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही, जिसमें शिक्षकों का साक्षात्कार राज्य चयन समिति के समक्ष 24 जुलाई से 12 अगस्त के बीच बेसिक शिक्षा निदेशालय में आयोजित किया गया था।

पुरस्कार में क्या मिलेगा?

राज्य अध्यापक पुरस्कार के तहत चयनित शिक्षकों को निम्नलिखित सम्मान और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी: 25,000 रुपये नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र, सरस्वती माता की प्रतिमा, अंगवस्त्र (सम्मान वस्त्र), राज्य परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा, सेवा विस्तार का अवसर (2 वर्ष), यह न सिर्फ एक सम्मान है, बल्कि इन शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने और अन्य शिक्षकों को प्रेरित करने का प्रयास भी है।

अवध क्षेत्र से चयनित कुछ प्रमुख शिक्षक

लक्ष्मी सिंह, कंपोजिट विद्यालय मनेरा, बाराबंकी

राज लक्ष्मी वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुदौली, रायबरेली

अनूप मल्होत्रा, कंपोजिट विद्यालय पाराताजपुर दो, अयोध्या

वंदना पटेल, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय महेशपुर, गोंडा

किरन सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय माधवपुर, अमेठी

किस्मत द्विवेदी, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय पैगंबरपुर, सीतापुर

बबिता सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कस्बा सुल्तानपुर, सुल्तानपुर

भानु प्रकाश मिश्र, प्रधानाध्यापक, कंपोजिट विद्यालय सरायखास, बलरामपुर

राम पलट सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुड़िया चितौना, अंबेडकर नगर

अंजलि सक्सेना, प्रधानाध्यापक, पीएमश्री बेसिक विद्यालय खुशहालगंज, लखनऊ

मनोज कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा गाजीपुर, बहराइच

0 comments:

Post a Comment