1. किडनी या गुर्दे की समस्या
पेशाब में लगातार झाग दिखना अक्सर किडनी की समस्याओं की ओर इशारा करता है। जब गुर्दे ठीक से काम नहीं करते या उनमें संक्रमण होता है, तो पेशाब में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे झागदार पेशाब बनता है। इसके साथ थकान, पैरों या आंखों के नीचे सूजन जैसी शिकायतें भी हो सकती हैं।
2. यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन)
पेशाब में झाग यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) का संकेत भी हो सकता है। विशेष रूप से महिलाओं में यह आम है। UTI में पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब आने की इच्छा और हल्का बुखार जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। संक्रमण का इलाज समय पर न किया जाए तो यह गुर्दों तक फैल सकता है, जो गंभीर स्थिति बन सकती है।
3. डिहाइड्रेशन या पानी की कमी
कभी-कभी पेशाब में झाग शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन के कारण भी बन सकता है। जब शरीर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पाता, तो मूत्र गाढ़ा और झागदार दिखाई देता है। इसके साथ त्वचा का रूखापन, थकान और सिरदर्द जैसी समस्या भी महसूस हो सकती है।
ध्यान देने योग्य बातें
पेशाब में झाग लगातार दो से तीन दिन दिखाई दे और अन्य लक्षण भी हों, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और जंक फूड या अधिक नमक वाले आहार से बचें। पेशाब में खून, बदबू या रंग बदलना भी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है, इसे नजरअंदाज न करें।
.png)
0 comments:
Post a Comment