खुशखबरी का डबल धमाका: यूपी में 4 बड़ी भर्तियां, युवाओं की बल्ले-बल्ले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर है। सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थानों में एक साथ चार अहम भर्तियों का ऐलान हुआ है। इन भर्तियों में 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल डिग्री धारकों तक के लिए अवसर मौजूद हैं। अलग-अलग चयन प्रक्रियाओं के चलते हजारों युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

1 .AWEIL में फाइनेंस एग्जीक्यूटिव की भर्ती

एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL) ने एग्जीक्यूटिव फाइनेंस के 14 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए CA और ICMAI योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार AWEIL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रक्षा उत्पादन से जुड़ी इस संस्था में भर्ती को करियर के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

2 .CSJMU में 54 फैकल्टी पदों पर अवसर

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर ने 54 फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन, साथ ही एमफिल या पीएचडी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बड़ा मौका है।

3 .CCRH में मल्टीपल पदों पर वॉक-इन भर्ती

केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH) ने MTS, ऑफिस असिस्टेंट समेत 40 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमफार्मा, एमएससी, MVSC और MLT जैसे विभिन्न योग्यता वाले उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगी, जो 10 फरवरी 2026 से 17 मार्च 2026 तक चलेगी। हेल्थ और रिसर्च सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है।

4 .महराजगंज में पैरा लीगल वॉलंटियर्स की भर्ती

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज (DLSA) ने पैरा लीगल वॉलंटियर्स के 7 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और आवेदन की तिथियां 23 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक तय की गई हैं। यह भर्ती सामाजिक सेवा और कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए खास है।

0 comments:

Post a Comment