1. लगातार थकान और कमजोरी
एनीमिया होने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे व्यक्ति थकान और कमजोरी महसूस करने लगता है। रोजमर्रा के काम करने में भी ऊर्जा की कमी महसूस होती है।
2. सांस फूलना और चक्कर आना
खून की कमी से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इसके कारण सीढ़ियाँ चढ़ते समय या हल्का काम करते समय भी सांस फूलना और कभी-कभी चक्कर आना आम हो जाता है।
3. चेहरे और होंठों का पीला या फीका पड़ना
एनीमिया के शिकार लोगों के चेहरे, होंठ और कभी-कभी नाखून पीले या फीके दिखने लगते हैं। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी का स्पष्ट संकेत है।
4. हृदय की धड़कन तेज होना
खून की कमी होने पर हृदय को शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुँचाने के लिए तेज़ धड़कन या असामान्य हार्टबीट करनी पड़ती है। यह संकेत गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर सकता है।
5. कमजोरी के साथ चिड़चिड़ापन और ध्यान में कमी
एनीमिया सिर्फ शारीरिक कमजोरी ही नहीं लाता, बल्कि यह मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई का कारण भी बन सकता है।

0 comments:
Post a Comment