फिटमेंट फैक्टर क्या है?
फिटमेंट फैक्टर दरअसल वह गुणांक है जिसके आधार पर मौजूदा बेसिक सैलरी को बढ़ाकर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। इसका सरल फॉर्मूला है: नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक सैलरी × फिटमेंट फैक्टर।
7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हुई थी। अब 8वें वेतन आयोग में तीन अलग-अलग अनुमानों पर चर्चा हो रही है: 1.92, 2.08 और 2.86। ये तीनों ही अलग-अलग संभावित नई सैलरी दिखाते हैं।
न्यूनीतम वेतन में संभावित वृद्धि
अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 तय होता है, तो वर्तमान ₹18,000 बेसिक पे वाले कर्मचारियों की सैलरी ₹51,480 तक जा सकती है। वहीं 2.08 फैक्टर पर यह ₹37,440 और 1.92 फैक्टर पर ₹34,560 तक बढ़ेगी।
अंदाजा – 8वें वेतन आयोग के हिसाब से बेसिक पे
Level 1, 1.92 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से: ₹34,560
Level 1, 2.08 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से: ₹37,440
Level 1, 2.86 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से: ₹51,480

0 comments:
Post a Comment