8वें वेतन आयोग: ग्रुप-A, B, C, D कर्मचारियों की नई सैलरी?

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की चर्चा जोरों पर है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) सबसे अहम भूमिका निभाता है। 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम वेतन ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गया था। 

अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन अलग-अलग अनुमानों की चर्चा है: 1.92, 2.08 और 2.86, जो तय करेगा कि कर्मचारियों की नई सैलरी कितनी बढ़ेगी। हालांकि अभी तक सरकार ने इस संदर्भ में आधिकारिक घोषणा नहीं की हैं। आर्थिक स्थिति, बजट प्रतिबंध और मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आधार पर ही यह अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

फिटमेंट फैक्टर से तय होती है बेसिक सैलरी:

केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को इस फॉर्मूले के आधार पर तय किया जाता है: नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर।

8वें वेतन आयोग में अनुमानित सैलरी (ग्रुप A, B, C, D):

Level 1: 7वें वेतन आयोग ₹18,000 | फिटमेंट 1.92: ₹34,560 | फिटमेंट 2.08: ₹37,440 | फिटमेंट 2.86: ₹51,480

Level 2: 7वें वेतन आयोग ₹19,900 | फिटमेंट 1.92: ₹38,208 | फिटमेंट 2.08: ₹41,392 | फिटमेंट 2.86: ₹56,914

Level 3: 7वें वेतन आयोग ₹21,700 | फिटमेंट 1.92: ₹41,664 | फिटमेंट 2.08: ₹45,136 | फिटमेंट 2.86: ₹62,062

Level 4: 7वें वेतन आयोग ₹25,500 | फिटमेंट 1.92: ₹48,960 | फिटमेंट 2.08: ₹53,040 | फिटमेंट 2.86: ₹72,930

Level 5: 7वें वेतन आयोग ₹29,200 | फिटमेंट 1.92: ₹56,064 | फिटमेंट 2.08: ₹60,736 | फिटमेंट 2.86: ₹83,512

Level 6: 7वें वेतन आयोग ₹35,400 | फिटमेंट 1.92: ₹67,968 | फिटमेंट 2.08: ₹73,632 | फिटमेंट 2.86: ₹1,01,244

Level 7: 7वें वेतन आयोग ₹44,900 | फिटमेंट 1.92: ₹86,208 | फिटमेंट 2.08: ₹93,392 | फिटमेंट 2.86: ₹1,28,414

Level 8: 7वें वेतन आयोग ₹47,600 | फिटमेंट 1.92: ₹91,392 | फिटमेंट 2.08: ₹99,008 | फिटमेंट 2.86: ₹1,36,136

Level 9: 7वें वेतन आयोग ₹53,100 | फिटमेंट 1.92: ₹1,01,952 | फिटमेंट 2.08: ₹1,10,448 | फिटमेंट 2.86: ₹1,51,866

Level 10: 7वें वेतन आयोग ₹56,100 | फिटमेंट 1.92: ₹1,07,712 | फिटमेंट 2.08: ₹1,16,688 | फिटमेंट 2.86: ₹1,60,446.

कर्मचारियों के लिए क्या मायने रखता है:

अगर उच्चतम अनुमान (फिटमेंट फैक्टर 2.86) लागू होता है, तो सभी ग्रुप A, B, C और D कर्मचारियों की सैलरी में भारी इजाफा होगा। न्यूनतम वेतन स्तर पर यह वृद्धि खासतौर पर निचले ग्रेड के कर्मचारियों के लिए वित्तीय राहत साबित होगी। उच्च लेवल वाले अधिकारी भी बेहतर वेतन पैकेज का लाभ उठा पाएंगे। हालांकि ये सिर्फ अनुमान हैं जो विभिन्न रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।

0 comments:

Post a Comment