अहमदाबाद में युवा पेशेवर की भर्ती, वेतन 90 हजार

अहमदाबाद। अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। The Indian National Space Promotion and Authorization Centre (IN-SPACe) ने यंग प्रोफेशनल (ग्रेड-2) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अहमदाबाद स्थित IN-SPACe कार्यालय के लिए की जा रही है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹90,000 प्रति माह समेकित वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शन के आधार पर वेतन वृद्धि का भी प्रावधान रहेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास BE/B.Tech के साथ MBA/PGDM, MBA/PGDM (विज्ञान या इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के साथ) या LLM की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत योग्यता विवरण आधिकारिक अधिसूचना के Annexure-I में दिया गया है।

आयु सीमा

यंग प्रोफेशनल (ग्रेड-2) पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना आवेदन प्राप्त होने की तिथि के अनुसार की जाएगी।

प्रक्रिया और तिथि

इच्छुक उम्मीदवार IN-SPACe की आधिकारिक वेबसाइट inspace.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया IN-SPACe डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पूरी की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

क्यों खास है यह भर्ती

IN-SPACe भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने वाली एक अहम संस्था है। यहां काम करने का अवसर न केवल आकर्षक वेतन प्रदान करता है, बल्कि देश के स्पेस सेक्टर से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में योगदान देने का भी मौका देता है। यदि आप कम उम्र में उच्च वेतन और प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने की तलाश में हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment