इस नई सुविधा का उद्घाटन सांसद डॉ. गोपाल ठाकुर ने लहेरियासराय स्थित अपने संसदीय कार्यालय से किया। उन्होंने BPCL के गैस बिजनेस यूनिट की ओर से शुरू की गई इस डिजिटल सेवा का बटन दबाकर इसे औपचारिक रूप से शुरू किया।
पाइपलाइन गैस योजना का विस्तार
BPCL ने दरभंगा शहर के साथ-साथ बहेड़ी और बेनीपुर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। जल्द ही इस सुविधा का विस्तार ग्रामीण इलाकों तक भी किया जाएगा। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि यह ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली आम लोगों के लिए सुविधाजनक और समय बचाने वाली साबित होगी। अब नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकेंगे, आवेदन की स्थिति देख सकेंगे और तेज़ी से सेवा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
पाइपलाइन गैस (PNG) क्या है?
PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस सिलेंडर की जगह सीधे पाइपलाइन के माध्यम से घर के किचन तक गैस पहुँचाती है। इसमें मुख्य रूप से मीथेन गैस का उपयोग होता है, जो हवा से हल्की और सुरक्षित मानी जाती है।
पाइपलाइन गैस के फायदे
इस नई व्यवस्था से लोगों को भारी गैस सिलेंडर रखने की जरूरत नहीं होगी। गैस में चोरी या मिलावट की संभावना नहीं होगी साथ ही 24 घंटे गैस उपलब्ध रहेगा और खत्म होने की चिंता नहीं होगी। यह एलपीजी की तुलना में स्वच्छ और कम प्रदूषण करती है। ऑनलाइन आवेदन, बिल भुगतान और शिकायत निवारण की भी सुविधा हैं।
डॉ. ठाकुर ने इस पहल को डिजिटल इंडिया अभियान और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि यह पेपरलेस व्यवस्था न केवल नागरिकों के लिए आसान है, बल्कि BPCL के ‘Go Green Paperless’ अभियान को भी मजबूत करेगी।

0 comments:
Post a Comment