केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: 8वें वेतन आयोग में बढ़ेगी मोटी सैलरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बनने वाले 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पोस्टल कर्मचारियों के संगठन फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन्स (FNPO) ने नेशनल काउंसिल जॉइंट कंसल्टेटिव मैकेनिज्म (JCM) को एक ज्ञापन भेजकर नए वेतन ढांचे में बदलाव की मांग की है।

फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 3.0 से 3.25 के बीच रखा जाना चाहिए। यदि ऐसा किया जाता है तो वर्तमान में 18,000 रुपये की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर लगभग 54,000 रुपये तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही उच्च पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में भी बड़ा इजाफा होने की संभावना है।

नए खर्चों को भी शामिल करने की मांग

कर्मचारी संगठनों का मानना है कि समय के साथ कुछ नए खर्च भी अब बुनियादी जरूरत बन चुके हैं। इसलिए उन्होंने LPG गैस, मोबाइल और इंटरनेट के खर्च को भी जरूरी खर्चों की सूची में शामिल करने की मांग की है। इसके अलावा आवास और स्किल डेवलपमेंट पर होने वाले खर्च को भी महत्वपूर्ण माना गया है।

परिवार की यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव

FNPO का कहना है कि अगर परिवार को 3 यूनिट मानकर गणना की जाए तो न्यूनतम बेसिक सैलरी करीब 46,000 रुपये बैठती है। हालांकि संगठन का सुझाव है कि परिवार की गणना 5 यूनिट के आधार पर की जानी चाहिए, जिसमें माता-पिता को भी शामिल किया जाए। यदि यह प्रस्ताव स्वीकार किया जाता है तो न्यूनतम वेतन की मांग लगभग 76,360 रुपये तक पहुंच सकती है।

0 comments:

Post a Comment