यह योजना खास तौर पर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है और ट्रेनिंग के दौरान ही उन्हें मासिक पारिश्रमिक भी मिलता है।
ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी हर महीने आय
बीमा सखी योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें शामिल होने वाली महिलाओं की कमाई प्रशिक्षण के समय से ही शुरू हो जाती है। योजना के अनुसार पहले साल महिलाओं को लगभग 7000 रुपये प्रति माह का पारिश्रमिक दिया जाता है।
इसके बाद अनुभव बढ़ने के साथ दूसरे साल यह राशि 6000 रुपये प्रति माह और तीसरे साल 5000 रुपये प्रति माह हो जाती है। जब महिला ट्रेनिंग पूरी कर लेती है और पूरी तरह से एलआईसी एजेंट के रूप में काम शुरू करती है, तो उसे तय लक्ष्य पूरा करने पर कमीशन और इंसेंटिव भी मिलते हैं। इससे उनकी कमाई और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
कौन महिलाएं उठा सकती हैं लाभ?
बीमा सखी योजना को इस तरह तैयार किया गया है कि गांव और शहर दोनों जगह की महिलाएं इसका फायदा उठा सकें। इसके लिए किसी बड़ी शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। आवेदक महिला कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए। महिला की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जो महिलाएं पहले से एलआईसी में कर्मचारी या एजेंट के रूप में काम कर रही हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। इस योजना के माध्यम से घर की जिम्मेदारियां निभाने वाली महिलाएं भी अपनी आय शुरू कर सकती हैं।
आवेदन कैसे करें?
एलआईसी ने इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया है। महिलाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए LIC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
ऑफलाइन आवेदन:
इसके लिए आपको अपने नजदीकी एलआईसी ब्रांच में जाकर संपर्क करना होगा, जहां से आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

0 comments:
Post a Comment