आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 20 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
पद से जुड़ी मुख्य जानकारी
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 40,800 रुपये से 92,300 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। यह पद लैबोरेटरी टेक्नीशियन क्लास-3 श्रेणी में रखा गया है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी या बायोकेमिस्ट्री में स्नातक (B.Sc) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास लैबोरेटरी टेक्नीशियन या मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन से संबंधित डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या एक वर्ष का मेडिकल लैब टेक्नीशियन प्रशिक्षण कोर्स भी मान्य होगा।
आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जा सकती है।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार GSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी है।
युवाओं के लिए अच्छा अवसर
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो मेडिकल लैब से जुड़े क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन शुरू कर देनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment