पुरुषों को सबसे ज्यादा परेशान करती हैं ये 5 रोग, हो जाएं सावधान

हेल्थ डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और बढ़ते तनाव का असर पुरुषों की सेहत पर तेजी से दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कई ऐसी बीमारियां हैं जिनका खतरा पुरुषों में अधिक देखा जाता है। समय पर ध्यान न देने पर ये समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इन बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं पुरुषों में आमतौर पर देखी जाने वाली 5 प्रमुख बीमारियों के बारे में।

1. हृदय रोग

पुरुषों में हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। धूम्रपान, तनाव, जंक फूड और व्यायाम की कमी इसके बड़े कारण माने जाते हैं। सीने में दर्द, सांस फूलना और थकान जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

2. डायबिटीज

बदलती जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मधुमेह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुरुषों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा देखा जाता है। अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना और कमजोरी इसके सामान्य संकेत हो सकते हैं।

3. लिवर संबंधी बीमारी

अत्यधिक शराब सेवन, तला-भुना भोजन और खराब खानपान की आदतें लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। फैटी लिवर की समस्या आजकल कम उम्र के पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही है। समय रहते जांच और खानपान में सुधार जरूरी माना जाता है।

4. मानसिक तनाव और डिप्रेशन

पुरुष अक्सर मानसिक तनाव को खुलकर साझा नहीं करते, जिससे समस्या बढ़ सकती है। काम का दबाव, आर्थिक जिम्मेदारियां और अनियमित दिनचर्या मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। लगातार चिंता, चिड़चिड़ापन और नींद की कमी इसके संकेत हो सकते हैं।

5. मोटापा से होने वाली कई बीमारियां

मोटापा कई दूसरी बीमारियों की जड़ माना जाता है। पेट के आसपास बढ़ती चर्बी हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती है। नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। पुरुष इसे नजरअंदाज न करें।

0 comments:

Post a Comment