CM सम्राट चौधरी का प्लान: जमीन मालिकों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा

पटना। बिहार में शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत राज्य के 11 प्रमुख शहरों के आसपास आधुनिक सुविधाओं से लैस नई सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी। सरकार का दावा है कि इस कदम से न सिर्फ शहरी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि किसानों और जमीन मालिकों को भी बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा।

11 शहरों के आसपास बनेंगी नई टाउनशिप

सरकारी योजना के अनुसार पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा और सोनपुर सहित कुल 11 शहरों के आसपास नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा गया, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मुंगेर और सहरसा जैसे शहर भी इस परियोजना का हिस्सा होंगे। भविष्य में सासाराम को भी इस योजना में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

संकट की स्थिति में चार गुना मुआवजा

मुख्यमंत्री ने इस समस्या को देखते हुए बड़ा राहतभरा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी जमीन मालिक को आकस्मिक जरूरत जैसे शादी, स्वास्थ्य आपात स्थिति या प्राकृतिक आपदा के लिए पैसों की आवश्यकता होती है, तो वे सीधे जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे मामलों में सरकार भूमि अधिग्रहण के निर्धारित मूल्य का चार गुना भुगतान सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में करेगी।

जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक

इन क्षेत्रों में मास्टर प्लान तैयार होने तक जमीन की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री पर अस्थायी रोक लगाई गई है। इस फैसले के बाद स्थानीय किसानों और जमीन मालिकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, खासकर तब जब उन्हें पारिवारिक जरूरतों के लिए तुरंत पैसों की आवश्यकता होती है।

किसानों को मिलेगा दो विकल्प

इस परियोजना के तहत जमीन मालिकों को दो विकल्प दिए जाएंगे। पहला, वे विकसित टाउनशिप में हिस्सा ले सकते हैं, जिसमें उन्हें उनकी जमीन के बदले विकसित प्लॉट या शेयर मिलेगा। दूसरा विकल्प यह है कि वे चाहें तो सरकार से नकद मुआवजा लेकर अपनी जमीन छोड़ सकते हैं, जो मौजूदा दर से चार से पांच गुना तक हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment