बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी
समीक्षा बैठक के दौरान एमडी ने साफ कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
बिजनेस प्लान में देरी पर कार्रवाई
बैठक में बिजनेस प्लान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान कई जगहों पर काम में देरी और लापरवाही सामने आने पर सख्त कदम उठाए गए। दो मुख्य अभियंताओं और एक अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि एक अधिशासी अभियंता को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रांसफार्मर और नेटवर्क सुधार पर जोर
अधिकारियों को ट्रांसफार्मरों के रखरखाव के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में जिम्मेदारी तय की जाएगी और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए सुधार कार्यों को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया है।
उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने की कोशिश
एमडी ने कहा कि उपभोक्ताओं को सही और पारदर्शी सेवाएं मिलनी चाहिए। चेक मीटरिंग और बिजली खपत से जुड़ी जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को सही रीडिंग के आधार पर ही बिल जारी हो।
झटपट पोर्टल और नए कनेक्शन पर फोकस
नए बिजली कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आने वाले आवेदनों को समय पर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा बिजली कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी का सत्यापन भी करने को कहा गया है।

0 comments:
Post a Comment