कुछ प्राकृतिक चीजें पाचन को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या कम करने में मदद करती हैं, जिससे बवासीर के लक्षणों में आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं ऐसी 4 घरेलू चीजों के बारे में जो इस समस्या में लाभकारी मानी जाती हैं।
1. इसबगोल
इसबगोल फाइबर से भरपूर होता है और कब्ज दूर करने में मदद करता है। बवासीर की सबसे बड़ी वजहों में कब्ज भी शामिल है। रात में सोने से पहले गुनगुने पानी या दूध के साथ इसबगोल लेने से मल नरम रहता है और दर्द कम हो सकता है।
2. छाछ
छाछ पेट को ठंडक देने और पाचन सुधारने में मदद करती है। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखते हैं। हल्का भुना जीरा और थोड़ा काला नमक मिलाकर छाछ पीने से पेट साफ रहने में मदद मिल सकती है। इससे पट में कब्ज नहीं बनता है और बवासीर ठीक होती है।
3. एलोवेरा
एलोवेरा को प्राकृतिक रूप से सूजन और जलन कम करने वाला माना जाता है। एलोवेरा का सेवन सीमित मात्रा में करने या डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपयोग करने से आराम मिल सकता है। कई लोग बाहरी जलन कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं।
4. पपीता
पपीता पाचन के लिए बेहद लाभकारी फल माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज कम करने में मदद करते हैं। रोजाना पपीता खाने से मल त्याग आसान हो सकता है और पेट हल्का रहता है। साथ ही साथ बवासीर से भी आसाम मिलता हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment