37 घंटे तक बंद रहेंगी ऑनलाइन बिजली सेवाएं
ऊर्जा विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह तकनीकी बदलाव बुधवार शाम 7 बजे से शुरू होकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक चलेगा। यानी लगभग 37 घंटे तक बिजली से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी।
कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद?
इस अवधि में उपभोक्ता निम्न सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे। बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज, नया बिजली कनेक्शन आवेदन, लोड और नाम परिवर्तन, बिल सुधार से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं, इस कारण आम लोगों को अपने जरूरी बिजली संबंधित कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।
बिजली आपूर्ति सामान्य रहेगी
हालांकि डिजिटल सेवाएं बाधित रहेंगी, लेकिन बिजली आपूर्ति पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर और सामान्य कनेक्शनों की बिजली सप्लाई पहले की तरह जारी रहेगी। यहां तक कि बैलेंस खत्म होने की स्थिति में भी सप्लाई बाधित नहीं होगी, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
क्यों किया जा रहा है सिस्टम अपग्रेड?
बिजली कंपनियों का कहना है कि यह बदलाव उपभोक्ताओं को बेहतर, तेज और अधिक पारदर्शी सेवाएं देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। नया बिलिंग सिस्टम पहले की तुलना में अधिक आधुनिक और सुरक्षित होगा, जिससे भविष्य में तकनीकी गड़बड़ियों में कमी आने की उम्मीद है
उपभोक्ताओं के लिए एडवाइजरी जारी
बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपने बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज पूरा कर लें। साथ ही जरूरी सेवाओं को पहले से पूरा करने की सलाह दी गई है ताकि अचानक आने वाली दिक्कतों से बचा जा सके।

0 comments:
Post a Comment