मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना करना न पड़ें।
इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
जिन जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है, उनमें शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका शामिल हैं। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। मानसून के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
28 जून तक बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में 28 जून तक कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश हो सकती है। खासकर उत्तर बिहार, सीमांचल और कोसी क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि तेज हवा और आंधी के दौरान लोगों को पेड़, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से सावधानी बरतने की जरूरत है।

0 comments:
Post a Comment