आयोग ने फायरमैन और हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीखों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के जरिए प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को एक नया अवसर मिला है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती अभियान करियर बनाने का अच्छा मौका साबित हो सकता है।
1 .फायरमैन के 170 पदों पर भर्ती
UPSSSC की ओर से फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 29 जून 2026 निर्धारित की गई है। फायरमैन पद के लिए उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखनी होगी।
2 .हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर मौका
इसके अलावा UPSSSC ने हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों के लिए भी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 209 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
युवाओं के लिए बढ़े रोजगार के अवसर
उत्तर प्रदेश में लगातार सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। इन दो भर्तियों से उन युवाओं को फायदा मिलेगा जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। फायरमैन और हवलदार इंस्ट्रक्टर जैसे पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में काम करने का अवसर मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment